फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female: Students pursuing academic studies as part of an educational research project.

महिला: शैक्षिक शोध प्रोजेक्ट के तहत छात्राएं कर रहीं शैक्षणिक अध्ययन

Fri, 06 Feb 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female: Students pursuing academic studies as part of an educational research project.
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं विभाग प्रभारी के निर्देशन में विभिन्न आंगनबाड़ी, प्ले स्कूल, नर्सरी आदि के बच्चों की भाषा और सामाजिक विकास का शैक्षणिक अध्ययन अपने शैक्षिक शोध प्रोजेक्ट के तहत कर रही है। विभाग के प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि पूरे क्लास को तीन समूह में बांटा गया है। प्रथम समूह दो आंगनबाड़ी, दूसरा समूह दो प्ले स्कूल और तीसरा समूह दो सामान्य स्कूलों में शिक्षा के लिए पंजीकृत तीन से 6 वर्ष के बच्चों की पारिवारिक, सामाजिक एवं शैक्षिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनके सामाजिक और भाषा कौशल का आकलन निरीक्षण, प्रश्नावली और साक्षात्कार के माध्यम से कर रहा है। इसके आधार पर इनका बीए तृतीय वर्ष के मनोविज्ञान प्रोजेक्ट प्रश्न पत्र में 100 अंक में मूल्यांकन किया जाएगा। महक खान, मानसी अग्रवाल, सोनम, नेहा शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, ज्योति प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article