{"_id":"5ea192868ebc3e909d5b7007","slug":"feast-organized-in-lockdown-case-on-three-including-district-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दावत का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दावत का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर केस
Thu, 23 Apr 2020 06:35 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
सोनभद्र जिले में सख्ती के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुकृत चौकी अंतर्गत गौरही गांव के एक व्यक्ति ने 21 अप्रैल को घर पर कुछ लोगों को दावत दे दी। इसमें जिला पंचायत सदस्य मधुपुर अपने साथियों के साथ शामिल हुए। मामले में बुधवार रात जिला पंचायत सदस्य राजकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने एवं धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल को सुकृत चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि गौरही गांव में एक व्यक्ति के यहां दावत का आयोजन किया गया है। इसमें मीट और अन्य सामग्री बनाई गई। दावत में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव साथियों के साथ शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य के साथ दो नाली बंदूक लिए एक अन्य व्यक्ति भी था। वहां पर मोबाइल से सेल्फी भी ली गई। दावत के दौरान कुछ लोगों ने आपस में विवाद भी कर लिया था। हवाई फायरिंग होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज मौेके पर पहुंचे तो काफी हद तक सूचना सही निकली। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सुकृत चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल राय की तहरीर पर गौरही निवासी श्याम चरन, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार एवं एक अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने एवं धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन