फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fearful manifest Kripala Deen Dayala, Kaushalya beneficial

भये प्रकट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी

Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fearful manifest Kripala Deen Dayala, Kaushalya beneficial
अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान राम का जन्मोत्सव पर शिव की नगरी में धूमधाम से मनाया गया। गलियों से लेकर गंगा घाट तक जय श्रीराम का जयघोष गूंजा तो भक्तों ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया। मठ, मंदिर और घरों में भी लोगों ने रामनवमी का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

रविवार को भगवान शिव की नगरी काशी में घर-घर उनके आराध्य का पूजन हुआ। मंदिरों में भये प्रकट कृपाला दीन दयाला... के बोल के साथ श्रद्धालुओं ने कौशल्या नंदन के जन्म की खुशियां एक दूसरे से बांटी। मंदिराें के साथ ही शहर की सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान राम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। घरों में भी प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने मोबाइल के माध्यम से ही रामनवमी की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

श्री राम जानकी मंदिर में रामनवमी उत्सव
तेलियाना स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्रीराम नवमी का उत्सव धूम धाम से मनाया गया। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन व हनुमान जी के विग्रह को पंचामृत स्नान कराने के बाद शृंगार किया गया। मंदिर के महंत रामदास ने कहा कि परमात्मा ने ब्राह्मण, गौ, देवता और संतों के हित के लिए इस धराधाम पर अवतार लिया। मध्यान्ह 12 बजे श्री राम दरबार की आरती प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

151 दीपक से उतारी भगवान राम की उतारी
गुरुधाम क्षेत्र के कश्मीरीगंज इलाके में स्थित राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का आयोजन श्रीरामानंद विश्व हितकारिणीपरिषद के तत्वावधान में किया गया। 151 दीपकों से भगवान राम की आरती उतारी गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed