फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   father son gun shot by pattidar in old rage son died father refer to varanasi in jaunpur up

यूपी: पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत और पिता वाराणसी रेफर

Sat, 19 Sep 2020 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Sep 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
father son gun shot by pattidar in old rage son died father refer to varanasi in jaunpur up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी, तो वहीं पिता भी गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी इश्तियाक का पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्ष शनिवार को फिर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद पट्टीदारों ने गोली चला दी। गोली इश्तियाक(55) और उसके पुत्र ओसामा(28) को लगी।
विज्ञापन



आनन-फानन में दोनों को शाहगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इश्तियाक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इश्तियाक के सीने में बांयी ओर दो गोली लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पाकर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। एसपी राजकरन नय्यर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर भारी फोर्स लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed