फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers were urged to increase their income by connecting with the global market

Varanasi News: वैश्विक बाजार से जुड़कर किसानों को आय बढ़ाने को कहा

Wed, 17 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers were urged to increase their income by connecting with the global market
उत्तर प्रदेश से सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने मंगलवार को दीपापुर में निर्यात क्लस्टर विकास कार्यक्रम आयोजन किया। 50 से ज्यादा किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षता आईआईवीआर के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रमुख सब्जी उत्पादक राज्य है और वैज्ञानिक तकनीकों से किसान निर्यात का लाभ उठा सकते हैं। निर्यात क्लस्टर विकास किसानों की आय बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

प्रधान वैज्ञानिक डीपी सिंह ने निर्यात गुणवत्ता वाली सब्जियों के उत्पादन और फसल प्रबंधन पर विस्तार से बताया। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के आशीष कुमार और विशाल प्रधान ने निर्यात नीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों पर चर्चा की। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड और एपीडा के प्रतिनिधियों ने वित्तीय सहायता, गुणवत्ता मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक इंदीवर प्रसाद, नीरज सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान किसानों को निर्यात किट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed