{"_id":"65e46ffbdfaab2fe87010836","slug":"farmers-sat-strike-rain-and-cold-to-against-kashi-dwar-project-in-varanasi-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Dwar Project: बारिश और ठंड में भी धरने पर बैठे रहे किसान, बोले- हमारी समस्याएं नहीं सुन रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Dwar Project: बारिश और ठंड में भी धरने पर बैठे रहे किसान, बोले- हमारी समस्याएं नहीं सुन रहा प्रशासन
Sun, 03 Mar 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:12 PM IST
सार
Kashi Dwar Project: काशी द्वार भूमि विकास योजना के विरोध में क्षेत्रीय किसान लगभग चार दिनों से धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि हमारी जमीनों को जबरिया लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के लोग आए दिन आकर हमें बुरा-भला कह जाते हैं। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, यह धरना तब तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
पिंडरा में धरनारत किसानों से बातचीत करते लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पिंडरा में काशी द्वार भूमि विकास योजना के विरोध में क्षेत्रीय किसानों द्वारा गत चार दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को रविवार को लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने भी नैतिक समर्थन देते हुए किसानों की इस लड़ाई में साथ रहने का आश्वासन दिया। वहीं, बीती रात हुई बारिश व ठंड में किसान धरने पर बैठे रहे। कुछ किसान अस्वथ्य भी हो गए। किसान संतोष पटेल ने कहा कि धरना स्थल पर किसी चिकित्सक के न पहुंचने से भी रोष है।
विज्ञापन
पिंडरा तहसील गेट के पास चल रहे किसानों के धरने में पहुंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने आंदोलनरत किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्या को सुने बगैर बलपूर्वक भूमि अधिग्रहण किया जाना अन्याय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष फतेह नारायण सिंह, रूपचंद, सतीश पटेल, गौरी शंकर विश्वकर्मा, रवि पटेल, राजेश विश्वकर्मा, कुलदीप शत्रुघ्न, आशीष, राम जीत सिंह, विकास विश्वकर्मा, अब्बास खान व रामचंद्र यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन