{"_id":"65035f635ce5e32318045307","slug":"farhad-will-set-foot-in-ravanas-meeting-varanasi-news-c-20-vns1013-361042-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रावण की सभा मे पांव जमाएंगे फरहाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रावण की सभा मे पांव जमाएंगे फरहाद
विज्ञापन
बरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर दशहरे के दिन होने वाले रूपक में श्रीराम का संदेश लेकर रावण की सभा में अंगद के रूप में फरहाद अपने पांव जमाएंगे। दशहरे के दिन होने वाले ढाई घंटे के रूपक की तैयारियां शुरू हो गई हैं और चयनित पात्र नियमित रूप से अभ्यास सत्र में शामिल हो रहे हैं।
अंगद की भूमिका निभाने वाले फरहाद खान मूलत: चंदौली के रहने वाले हैं और बरेका इंटर कॉलेज के छात्र भी हैं। फरहाद के पिता इकरामुद्दीन साड़ी व्यवसायी हैं। इसके पूर्व वह रूपक में राम की वानर सेना में थे। इस बार उन्हें अंगद बनने का मौका मिला है। वह दिन रात मेहनत कर अपने अंगद की भूमिका अच्छे से निभाने के लिए अभिनय का अभ्यास कर रहे हैं।
रूपक के गीतों का हुआ रिहर्सल
बरेका में दशहरे के दिन ढाई घंटे के होने वाले रूपक के गीतों का रिहर्सल बरेका के विजयादशमी समिति के कार्यालय में हुआ। समिति के निदेशक एसडी सिंह ने बताया कि भारत मे केवल बरेका में रामचरित मानस पर आधारित ढाई घंटे का रूपक होता है। इसमें मंच से संवाद बोला जाता है और पात्र मूक अभिनय करते हैं। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत कर तैयार किया जाता है।