{"_id":"64afc88ee7402909020fa283","slug":"family-refused-to-marry-girlfriend-so-killed-cholapur-police-revealed-the-murder-mobile-scarf-recovered-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शादी नहीं हो पाएगी तो जी कर क्या करेंगे': ये बोलकर प्रेमिका को मारा और कुएं में फेंका, आरोपी प्रेमी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शादी नहीं हो पाएगी तो जी कर क्या करेंगे': ये बोलकर प्रेमिका को मारा और कुएं में फेंका, आरोपी प्रेमी का खुलासा
Thu, 13 Jul 2023 03:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:19 PM IST
सार
मुबारक पुणे जाने के लिए तैयार था लेकिन सलवरी पुणे जाने से रोक रही थी। घटना के दिन मुबारक, सलवरी से मिलने आयर बाजार पहुंचा था। सलवरी ने मुबारक से कहां मैं अब्बा को खाना दे कर आती हूं, तुम शिवरामपुर स्थित कुएं के पास पहुंचो।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर में कुएं में मिले युवती के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवक मुबारक उर्फ शाहनवाज बिजुरका थाना मडियाहूं जिला जौनपुर, को चोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुबारक उर्फ शाहनवाज और सलवरी के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़े का नया तरीका: सावधान! कहीं आपकी गाड़ी भी न हो जाए किसी और के नाम, मिली-भगत से खेला जा रहा बड़ा खेल
विज्ञापन
मुबारक पुणे जाने के लिए तैयार था लेकिन सलवरी पुणे जाने से रोक रही थी। घटना के दिन मुबारक, सलवरी से मिलने आयर बाजार पहुंचा था। सलवरी ने मुबारक से कहां मैं अब्बा को खाना दे कर आती हूं, तुम शिवरामपुर स्थित कुएं के पास पहुंचो।
सलवरी के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। सलवरी और मुबारक ने कहां की हम लोगों की शादी नहीं हो पाती तो हम दोनों जिंदा रह कर क्या करेंगे। मुबारक ने सलवरी के गले में उसके दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर कुएं में फेंक दिया और वहीं से अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी। मां बोली कि तू भी मर जा। इसके बाद मां का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
चाचा को फोन किया चाचा बोला कि तू आत्महत्या मत कर मैं तुझे बचा लूंगा, तू घर आजा। चाचा की बात मान कर वहां से भाग निकला। चोलापुर पुलिस के सामने मुबारक उर्फ शाहनवाज ने अपने जुर्म को कबूला। थाना अध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि आरोपी मुबारक को महमूदपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सलवरी का मोबाइल और दुपट्टा का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर चोलापुर पुलिस ने जेल भेज दिया है।