फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family members sleeping thieves broke into cupboard stole seven lakh rupees jewellery worth Rs 7 lakh in varan

Varanasi News: कमरे में सोते रहे परिजन, चोरों ने शातिर तरीके से आलमारी तोड़ उड़ाए 7 लाख के गहने; FIR

Wed, 06 Mar 2024 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 06:08 PM IST
सार

Varanasi News: 

विज्ञापन
Family members sleeping thieves broke into cupboard stole seven lakh rupees jewellery worth Rs 7 lakh in varan
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के असवालपुर गांव के दक्षिणी छोर पर घर बनवा कर रह रहे अवधनारायण पटेल के घर मे छत के सहारे घुसे चोरों ने एक लाख नगदी समेत सात लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके की पड़ता की।

विज्ञापन


असवालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रहे स्व. वंशनारायण पटेल के पुत्र अवधनारायण अपने भाइयों के परिवार के साथ गांव से बाहर दक्षिणी छोर पर मकान बनवा कर रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात घर के पीछे बने शौचालय के सहारे छत से होते हुए चोर आंगन में पहुंच गए। चोरों ने पहले यहां लगे शटर का ताला तोड़ा उसके बाद कमरों का। इसके बाद एक कमरे की आलमारी से 90 हजार नगद व सोने की 3 चेन, 5 अंगूठी, 3 मंगलसूत्र, 2 कंगन, नाक व कान की बाली तथा दूसरे कमरे से 6 हजार नगद व नाक व कान के सोने आभूषण चुरा ले गए।

विज्ञापन

पुलिस ने पड़ताल के लिए बनाई टीम

पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई। उसके बाद सूचना पर फूलपुर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पड़ताल में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे। पीड़ित के मुताबिक, चोर लगभग 7 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। डॉग स्क्वायड की टीम भी घर से मुख्य सड़क तक गई उसके बाद रुक गई।

बताते हैं कि चोरी हुए कमरे के अगल-बगल दो कमरों में लोग सो रहे थे और अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed