फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eye donation done before post mortem initiative of Forensic Medicine Department IMS first such institute

बीएचयू : पोस्टमार्टम से पहले कराएंगे नेत्रदान, फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की पहल; ऐसा पहला संस्थान बना IMS

Tue, 22 Oct 2024 11:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

Varanasi News : दो दिन पहले बीएचयू के पोस्टमार्टम हाउस में पहला नेत्रदान हो चुका है। डॉक्टरों की मानें तो इससे आंखें के मरीजों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
Eye donation done before post mortem initiative of Forensic Medicine Department IMS first such institute
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की ओर से एक पहल की गई है। इसमें पोस्टमार्टम से पहले परिजनों की सहमति से नेत्रदान करवाया जाएगा। दो दिन पहले बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस में पहला नेत्रदान हो भी चुका है। ऐसा करने वाला आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज है।

विज्ञापन


बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में लोग दृष्टि दोष की समस्या लेकर आते हैं। बड़ी संख्या में लोगों को कार्निया की जरूरत होती है। नेत्रदान से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। आईएमएस बीएचयू के फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार का कहना है कि लायंस आई बैंक सोसायटी के साथ मिलकर पोस्टमार्टम हाउस में कार्निया रेट्रीवल प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें शव लेकर आने वाले परिजनों की सहमति से नेत्रदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन


मरने के बाद 6 घंटे तक सुरक्षित रहती है कार्निया
लायंस आई बैंक सोसायटी के सचिव डॉ. अनुराग टंडन का कहना है कि आईएमएस बीएचयू के साथ मिलकर नेत्रदान जागरूकता की पहल की गई है। किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद 6 घंटे तक आंखों में कार्निया सुरक्षित रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की ओर से अच्छी पहल की गई है। इस दिशा में आईएमएस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed