फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extra marital affair Married girlfriend murdered by boyfriend after demanding money

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर: पैसों की मांग कर रही थी विवाहिता प्रेमिका, बियर पिलाकर प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Wed, 28 Sep 2022 01:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता में अर्चना पटेल (30) की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अर्चना की जरूरतों और लगातार रुपये मांगने से परेशान होकर प्रेमी ने बियर पिलाने के बाद धोखे से अर्चना की हत्या कर शव को लोहता के अनंतपुर रिंग रोड किनारे ठिकाने लगाया था। 

Extra marital affair Married girlfriend murdered by boyfriend after demanding money
वाराणसी में रिंग रोड किनारे नाले में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवलपुर बसही निवासी विवाहिता अर्चना पटेल (30) की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। अर्चना की जरूरतों और लगातार रुपये मांगने से परेशान होकर प्रेमी ने बियर पिलाने के बाद धोखे से अर्चना की हत्या कर शव को लोहता के अनंतपुर रिंग रोड किनारे ठिकाने लगाया था। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने आरोपी राजकुमार को मीडिया के सामने पेश किया।


एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले राजकुमार यादव ने ही महिला की हत्या कर ऑटो से शव को रिंग रोड किनारे फेंका था। आरोपी को धमरिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में बसही निवासी राजकुमार ने बताया कि वह ऑटो चालक है। ससुराल में अनबन के बाद अर्चना  मायके में ही रहती थी। नजदीकियां बढ़ने पर ऑटो से होने वाली कमाई अर्चना के ऊपर लुटाता था। कुछ दिन पहले अर्चना ने अपनी बहन के इलाज के लिए 40 हजार रुपये की मांग थी, कई बार दबाव बनाया।

छुटकारा पाने के लिए 24 सितंबर को फोन करके अर्चना को तुलसी विहार कॉलोनी में बुलाया और उसे बियर पिलाई। जब वह नशे में हो गई तो उसके दुपट्टे से उसका गला कस दिया। हत्या के बाद शव का अनंतपुर के सामने रिंग रोड किनारे नाले में फेंक दिया। एसपी ग्रामीण के अनुसार मोबाइल कॉल डिटेल, सीसी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार अर्चना पटेल की शादी प्रयागराज में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसका और उसके पति के बीच विवाद हो गया। वहीं, राजकुमार को ससुराल वालों ने ही ऑटो खरीदकर जीविकोपार्जन के लिए दिया था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed