फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extorted Rs 23 lakh by befriending Facebook, Delhi woman and Ghanaian youth caught after 14 months

UP Crime: फेसबुक से दोस्ती कर लगाई थी 23 लाख की चपत, दिल्ली की महिला व घाना के युवक को 14 महीने बाद पकड़ा

Sun, 12 Nov 2023 05:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 12 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

चंदौली जिले के टड़िया, बबुरी निवासी शिवनारायण सिंह ने 16 सितंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनकी पत्नी मधु राय के फेसबुक अकाउंट पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोस्ती होने के बाद उनकी पत्नी मधु को गिफ्ट बेचने का झांसा दिया गया।

विज्ञापन
Extorted Rs 23 lakh by befriending Facebook, Delhi woman and Ghanaian youth caught after 14 months
साइबर क्राइम थाने की पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार की गई महिला और घाना निवासी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 23.49 लाख रुपये की चपत लगाने के आरोप में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने एक महिला और एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासिनी और नई दिल्ली के निहाल विहार थाना के चंदर विहार कॉलोनी की गली नंबर 17 में रहने वाली उषा रवानी के रूप में हुई है। युवक की पहचान घाना गणराज्य के कुमासी अकरा के मूल निवासी और नई दिल्ली के निहाल विहार थाना के चंदर विहार कॉलोनी की गली नंबर 17 में रहने वाले बासोवा कालिंस के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के टड़िया, बबुरी निवासी शिवनारायण सिंह ने 16 सितंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनकी पत्नी मधु राय के फेसबुक अकाउंट पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोस्ती होने के बाद उनकी पत्नी मधु को गिफ्ट बेचने का झांसा दिया गया। इसके बाद एक माह में उनकी पत्नी से 23 लाख 49 हजार 700 रुपये ऐंठ लिए गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्र ने बताया कि दरोगा नीलम सिंह व सतीश सिंह और हेड कांस्टेबल संजीव कन्नौजिया, श्याम लाल गुप्ता, आलोक कुमार सिंह व प्रभात कुमार द्विवेदी की टीम ने सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड की एनालिसिस और साइबर टेक्निक की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया। 10 नवंबर को दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया गया।
विज्ञापन


फर्जी आईडी से दोस्ती कर लगाई थी चपत
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। मधु राय से दोस्ती कर उन्हें महंगा विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा दिया गया। इसके बाद खुद ही कूरियर कंपनी का अधिकारी और कस्टम विभाग का अधिकारी व उनकी असिस्टेंंट बनकर मधु राय से फर्जी नाम-पते पर लिए गए सिम से बात करने लगे। मधु राय से कभी कस्टम चार्ज तो कभी कूरियर चार्ज के नाम पर भुगतान करने की बात कह कर खाते में लगभग 24 लाख रुपये मंगाया गया। ठगी से मिलने वाले पैसे का प्रयोग अपनी सुख-सुविधा के लिए किया जाता है। साइबर क्राइम में प्रयोग किए जाने वाले मोबाइल और सिम को समय-समय पर तोड़ कर नष्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से सामग्री बरामद

दोनों आरोपियों के पास से साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोने की चेन व हाथ का कड़ा, चार लाख रुपये के 17 मोबाइल, 17 सिम, 21 एटीएम, 17 पासबुक, छह चेकबुक, दो एटीएम किट, एक लैपटॉप, एक राउटर, एक पेन ड्राइव और चार हजार रुपये बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed