फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Explanation from CO on non-completion of consolidation work

Varanasi News: चकबंदी कार्य पूर्ण न होने पर सीओ से स्पष्टीकरण

Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Explanation from CO on non-completion of consolidation work
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि 50 साल से अधिक समय से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को अभियान चलाकर जनवरी 2023 तक पूरी की जाए। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने चकबंदी कार्य पूरा न कराए जाने पर संबंधित सीओ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। डीएम ने बदलापुर के ढेमा गांव की चकबंदी 15 दिनों के भीतर व शाहगंज के ग्राम पंचायत सुरिस में 15 जनवरी तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। तहसील मछलीशहर के पौहा गांव, केराकत के उदयचंदपुर, सदर के सलेड़ी गांव, जमैंथा, बेलछा, कारो गांव की समीक्षा की और डीडीसी सोमनाथ मिश्र को निर्देश दिया कि अच्छे लेखपाल एवं कानूनगो की टीम लगाकर इन गांवों में जनवरी 2023 तक किसी भी दशा में चकबंदी पूर्ण कराए। जमैथा गांव के चकबंदी पूरा कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी बैठकर योजना बना लें। उन्होंने निर्देश दिया कि वादों का निस्तारण शत-प्रतिशत कराए। चकबंदी अधिकारी प्रतिदिन सुनवाई करें, पुराने मुकदमे किसी भी दशा में लंबित न रहे। किसी भी गांव में मृतक के वरासत के प्रकरण लंबित न रहे। सुशासन सप्ताह के तहत गांव में ही न्यायालय लगाएं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तरहटी गांव में तीन अच्छे लेखपाल नियुक्त करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोर्ट के लंबित मुकदमों की प्रतिदिन सुनवाई करें और शत-प्रतिशत वादों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed