Varanasi: टाटा टिस्कॉन के विशेषज्ञ बताएंगे गृह निर्माण की बारीकियां, 10 को होगा ‘सलाहकार बात पते की’ कार्यक्रम
वाराणसी जिले के ग्राम प्रधानों और आर्किटेक्ट व ठेकेदारों को घर को मजबूती से बनाने की बारीकियां बताई जाएंगी। टाटा टिस्कॉन 550 एसडी व अमर उजाला की ओर से दस अक्तूबर को ‘सलाहकार बात पते की’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विस्तार
घर को मजबूती से बनाने की बारीकियां वाराणसी जिले के ग्राम प्रधानों और आर्किटेक्ट और ठेकेदारों को बताई जाएंगी। इसके लिए टाटा टिस्कॉन 550 एसडी व अमर उजाला की ओर से दस अक्तूबर को ‘सलाहकार बात पते की’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ककरमत्ता स्थित द एलिगेंस होटल में दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में विशेषज्ञ गृह निर्माण से जुड़े हर पहलू की जानकारी देंगे। टाटा टिस्कॉन की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को आयोजन में पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।
टाटा टिस्कॉन की ओर से जो कार्यक्रम कराया जाएगा, उसमें गृह निर्माण में ज्यादा सुरक्षा, भूकंप प्रतिरोध ज्यादा, इको फ्रेंडली गृह निर्माण के बारे में तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए टाटा टिस्कॉन का प्रचार वाहन शनिवार को डुबकिया, चोलापुर, चौबेपुर में घूमा और लोगों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियां विस्तार से दी गईं।
लोगों को यह बताया गया कि इसमें समाजसेवी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, आर्किटेक्ट भी प्रतिभाग करके लाभ उठा सकते हैं। यह भी बताया गया कि टाटा टिस्कॉन के उत्पाद सिर्फ अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें और अपने घर के सपने को सुरक्षित रखें।
यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी
10 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम से जुड़ने और इसके लिए पंजीकरण कराने के साथ ही आपको विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। पंजीकरण कराने के लिए आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 8707057987, 9151092146 पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।