फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every day auspicious time for shopping in Navratri, special Muhurta will be available to buy vehicles and properties

नवरात्र में खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त, वाहन और प्रापर्टी खरीदने के लिए रहेंगे विशेष मुहूर्त

Thu, 15 Oct 2020 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Every day auspicious time for shopping in Navratri, special Muhurta will be available to buy vehicles and properties
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शक्ति की आराधना का पर्व 17 अक्तूबर से आरंभ हो रहा है। घट स्थापना के साथ नौ देवियों की पूजा शुरू हो जाएगी। नवरात्र में ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण हर दिन शुभ योग बन रहे हैं। इस कारण खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। माना जाता है कि इन नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है।

विज्ञापन

नवरात्र में प्रॉपर्टी और वाहन की खरीद-बिक्री शुभ मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि नवरात्र में तिथि, वार और नक्षत्रों के संयोग से लगभग हर दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
विज्ञापन



इन दिनों में चार सर्वार्थ सिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवि योग बनेंगे। साथ ही सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और खरीदी-बिक्री के लिए 22 अक्तूबर को बहुत अच्छा मुहूर्त है। वहीं, 19, 25 और 26 अक्तूबर को वाहन खरीदने का विशेष मुहूर्त है। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कर सकते हैं खरीदारी 
ज्योतिषाचार्य राहुल मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। नवरात्र संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है, इसलिए सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है। शक्ति पर्व होने से इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।

वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
17 अक्तूबर- सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्तूबर-त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्तूबर- सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
20 अक्तूबर - सौभाग्य और शोभन योग
23 अक्तूबर-धृति और आनंद योग
24 अक्तूबर - सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्तूबर- रवियोग
26 अक्तूबर-रवियोग

संपत्ति में निवेश के मुहूर्त
21 अक्तूबर- रवि योग
22 अक्तूबर-सुकर्मा और प्रजापति योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed