{"_id":"fee56789b1e402df40c7936e25488cbc","slug":"even-after-spending-billions-step-of-a-tight-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च के बाद भी कदम-कदम पर सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च के बाद भी कदम-कदम पर सांसत
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर-उधर बिखरी गिट्टियां और जगह-जगह गड्ढे राह में बाधक बन गए हैं। ऊपर से उड़ती धूल से लोग और भी परेशान हैं। करोड़ांे खर्च होने के बाद भी खस्ताहाल हुईं सड़कों पर आए दिन जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
लंबे इंतजार के बाद पांडेयपुर से हुकुलगंज मार्ग का निर्माण अभी हाल ही में वीडीए ने कराया। इस पर एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए लेकिन सड़क कई जगह उखड़ चुकी है। अब उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क निर्माण में तारकोल के खेल के चलते बनते ही सड़क उखड़ने का यह कोई इकलौता मामला नहीं।
मिंट हाउस से वरुणापुल मार्ग तक की सड़क का भी हाल ऐसा ही है। इस सड़क को सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। इसे बीते दिसंबर माह के पहले सप्ताह में बनाया गया लेकिन वह सड़क भी जगह-जगह बैठने लगी है। मीरापुर बसही से नटिनियादाई मार्ग भी चलने लायक नहीं रह गया है।
विज्ञापन
कमच्छा तिराहा, गोदौलिया, रविंद्रपुरी मार्ग पर भी विभिन्न कार्यों के लिए सड़क की खुदाई कराई गई लेकिन काम होने के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया। उधर, मीरापुर बसही से नटिनियादाई मार्ग महीनों से खराब है। इसका मुद्दा शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने हाल ही में विधानसभा में उठाया था। उसके बाद भी अब तक सड़क बनाने की कोई पहल सामने नहीं आई। इस बारे में एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि सोमवार को जलकल, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और जलनिगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सड़कों की मरम्मत के लिए कड़े निर्देश दिए जाएंगे।