फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   English literature teacher Prof. Chandrabali enriched Hindi literature: Dr. Mahendra

अंग्रेजी साहित्य के शिक्षक प्रो. चंद्रबली ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया : डॉ. महेंद्र

Fri, 30 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
English literature teacher Prof. Chandrabali enriched Hindi literature: Dr. Mahendra
अर्दली बाजार स्थित जिला पुस्तकालय में साहित्यिक संघ और विद्याश्री न्यास के संयुक्त तत्वावधान मे
वाराणसी। साहित्यिक संघ और विद्याश्री न्यास के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अर्दली बाजार स्थित जिला पुस्तकालय में हिंदी की धरोहर : काशी की सृजन परंपरा व्याख्यानमाला की 19वीं कड़ी आयोजित की गई। इसमें डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने मार्क्सवादी चिंतक एवं साहित्यकार प्रो. चंद्रबली सिंह के साहित्यिक योगदान पर चर्चा की। कहा कि अंग्रेजी साहित्य के शिक्षक रहे प्रो. चंद्रबली सिंह ने अपनी रचनाओं से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने आलोचना और काव्यानुवाद को अपनी रचनाधर्मिता का प्रमुख क्षेत्र बनाया। विदेशी भाषाओं के विश्वप्रसिद्ध कवियों की कविताओं के लयात्मक काव्यानुवाद से उन्हें पहचान मिली।
विज्ञापन

डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने ठाकुर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व पर बात की। कहा कि ठाकुर प्रसाद केवल रचनाकार ही नहीं, बल्कि स्वयं एक रचना और अद्भुत काव्य भी थे। उनकी रचनाओं में जीवन के अनुभव, संवेदनाएं और आत्मसंघर्ष विशेष रूप से दिखाई देते हैं। अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ठाकुर प्रसाद सिंह गीतकार, कथाकार और निबंधकार के रूप में विशिष्ट थे, जबकि प्रो. चंद्रबली सिंह मार्क्सवादी समीक्षक और विश्वप्रसिद्ध कविताओं के अनुवादक के रूप में जाने जाते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार का अभिनंदन किया गया। स्वागत दयानिधि मिश्र ने किया। हिमांशु उपाध्याय ने काव्यपाठ किया। राज नारायण सिंह ने ठाकुर प्रसाद सिंह से संबंधित कुछ रोचक संस्मरण सुनाए। संचालन डॉ. रचना शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह, प्रकाश उदय, शिवकुमार पराग, प्रो. श्रद्धानंद, राज नारायण सिंह, गिरिजेश तिवारी, डाॅ. इंदीवर, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed