फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   English liquor shop closed in mirzapur

अंग्रेजी शराब की दुकान कराया बंद

Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
English liquor shop closed in mirzapur
कलवारी। अलीगढ़ में शराब से मौत के बाद जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। इस क्रम में, मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी स्थित अंग्रेजी और देसी मदिरा की दुकानों का एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव और सीओ चुनार सुशील कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम मड़िहान, जमुई, धुरकर स्थित दुकानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मड़िहान स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंची एसडीएम रोशनी यादव, सीओ चुनार सुशील कुमार यादव और आबकारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने दुकान की जांच की। दुकान के बाहर पानी नमकीन बेचते अवैध दुकानदार को हिदायत देकर कहा गया कि अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर दुकान ना लगाए। अंग्रेजी शराब की दुकान का स्टाक रजिस्टर, निर्माण तिथि की जांच बारीकी से की गई। जांच में कलवारी स्थित अंग्रेजी शराब के दुकान की चौहद्दी गलत पाई गई। दुकानदार के पास आईडी प्रूफ ना होने पर फटकार लगाया गया। सीओ के निर्देश पर दुकान को बंद कराया गया। दुकानदार को चेताया गया कि अब कागजात सही होने पर ही दुकान खुलेगी। नहीं तो दुकान को सस्पेंड कर जाएगा। इस दौरान निरीक्षक राज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भरत राम प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed