फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Energy Minister AK Sharma suspended Executive Engineer of Ghazipur for negligence

ऊर्जा मंत्री की सख्ती: 12 दिन तक नहीं बदला गया जला ट्रांसफॉर्मर, गाजीपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित

Fri, 07 Aug 2026 02:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 02:59 PM IST
सार

Varanasi News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान 12 दिन तक जले ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने के मामलों पर नाराजगी जताते हुए गाजीपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Energy Minister AK Sharma suspended Executive Engineer of Ghazipur for negligence
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान 12 दिन तक जले ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने के मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए गाजीपुर के गहमर के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया। वहीं संबंधित अधीक्षण अभियंता को भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर निलंबन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जले ट्रांसफाॅर्मरों को समय से बदलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और जनता को अनावश्यक परेशानी पहुंचाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। समीक्षा के दौरान गाजीपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति और जले ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने में देरी के मामलों पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की गति तेज की जाए तथा काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी विद्युत अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा आशीष गोयल, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों तथा विद्युत निगमों के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed