फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Energy Minister Ak Sharma gave instructions regarding power supply in varanasi said consumers should get unint

UP: 52 दिनों से रोज 7 घंटे की कटौती, अब रोस्टर खत्म करने के निर्देश; ऊर्जा मंत्री बोले- निर्बाध हो आपूर्ति

Fri, 21 Jun 2024 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:08 PM IST
सार

Varanasi News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में हो रहे विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली एवं आगामी योजनांतर्गत आटोमेटिक आरएमयू द्वारा मंदिर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। निर्देशित किया गया कि सिस्टम पर आए अधिकतम भार को ध्यान रखते हुए सिस्टम डिजाइन किया जाए।

विज्ञापन
Energy Minister Ak Sharma gave instructions regarding power supply in varanasi said consumers should get unint
बैठक के दौरान एके शर्मा के साथ विधायक कैंट और बिजली विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वाराणसी को बिना कटौती 24 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद एक मई से 21 जून (52 दिनों) रोजाना करीब 7 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इधर तापमान बढ़ने के कारण कई मौतें भी हुईं मगर बिजली निगम नहीं जागा। अब जब तापमान में गिरावट आई तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बैठक की और उन्हें रोस्टर की बिजली कटौती भी याद आई।

रोस्टर खत्म करने के निर्देश भी दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय रोहनिया में तैनात एसडीओ अजय प्रताप यादव को हटा दिया। उन्हें मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय से संबद्ध किया गया। वहीं, नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय में कार्यकारी सहायक पद पर तैनात अरुण कुमार सिंह को मुख्य अभियंता बस्ती के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

विज्ञापन

पिछले दो महीने से बिजली कटौती से सभी त्रस्त हैं। लोग बिजली विभाग के अफसरों से लगातार शिकायतें कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी मंत्री, अफसरों को टैग कर रहे थे। मगर न ही कोई कार्रवाई हुई और न ही ऊर्जा मंत्री ने इसका संज्ञान लिया। शुक्रवार को योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा भी की और बिजली कटौती पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कामकाज की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की सूचना पहले ही समाचार पत्रों को दी जाए।

1912 को मजबूत बनाएं, उपभोक्ता से अच्छा व्यवहार प्राथमिकता

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कंट्रोल रूम नंबर 1912 को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना है। सघन क्षेत्रों में जहां वास्तव में बिजली चोरी हो रही है, वहां आवश्यक कार्यवाही कर प्रभावी परिवर्तन सुनिश्चित किया जाए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑटोमेटिक आरएमयू से होगी बिजली आपूर्ति
ऊर्जा मंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। साथ ही ऑटोमेटिक आरएमयू के जरिये मंदिर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सिस्टम पर आए अधिकतम भार को ध्यान रखते हुए सिस्टम डिजाइन करें।

2030 तक की व्यवस्था को देखकर करा रहे काम

मंत्री की मौजूदगी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंभू कुमार ने कहा कि वर्ष 2030 तक होने वाले विद्युत भार में वृद्धि को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे लो-वोल्टेज और ओवरलोड की दिक्कत नहीं आएगी।

साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। एमडी ने बताया कि शहर में 1300 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। 1202 स्थानों पर नए वितरण ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने हैं। 1955 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जानी है।

मई और जून में चार दिन ज्यादा था दबाव
मुख्य अभियंता ने बताया कि 28,29 मई, 7 और 8 जून को अत्यधिक गर्मी होने के कारण कुछ स्थानों पर ओवरलोड की स्थिति आई थी। इसीलिए पॉवर ट्रांसफाॅर्मरों के पास कूलर लगाए गए और तापमान नियंत्रित करके बिजली आपूर्ति को सामान्य रखा गया। वहीं, कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जब किसी भी कार्य के लिए कोई शटडाउन लिया जाए तो जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाए। इससे जनता के बीच गलत संदेश नहीं जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed