{"_id":"67ff2e9f5de09f842a084d0b","slug":"encounter-in-ghazipur-criminal-bounty-50-000-rupees-arrested-accused-in-double-murder-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आलाकत्ल दिखाने की बात कहकर ले गया था; पुलिस पर करने लगा फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आलाकत्ल दिखाने की बात कहकर ले गया था; पुलिस पर करने लगा फायरिंग
Wed, 16 Apr 2025 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:44 AM IST
सार
Encounter in Ghazipur: पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने डबल मर्डर में प्रयुक्त आलाकत्ल को दूसरी जगह छिपाने की बात कही। उसे लेकर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची तो उसी कट्टे से बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: गाजीपुर के खानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के उचौरी डबल मर्डर का आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के कब्जे से पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल आरोपी और उचौरी निवासी शाहिल उर्फ बिल्लू का हाथ-पैर बंधाकर किसी ने उचौरी में छोड़ दिया है। मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी खानपुर ले ले गई। स्वाट टीम को भी बताया।
विज्ञापन
संयुक्त रूप से अभियुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। आलाकत्ल के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि उसे सैदपुर क्षेत्र में छिपा कर रखा है। आलाकत्ल की बरामदगी के लिए अभियुक्त की निशानदेही पर मौके पर जाया गया। जहां बरामदगी के उपरांत धोखे से उसी आलाकत्ल से अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
बचाव में पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।