फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eleven more migrant corona infected in Jaunpur, 169 figure reached

जौनपुर में 11 और प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले, 169 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 29 May 2020 10:20 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 29 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
eleven more migrant corona infected in Jaunpur, 169 figure reached
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में शुक्रवार को 11 और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात आई रिपोर्ट में एक 14 साल की किशोरी भी शामिल है। सभी के सैंपल 25 मई को लिए गए थे। जिले में अब कोरोना के कुल केस की संख्या 169 हो गयी है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है। 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों में सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर गांव के पिता (59) और पुत्र (25) हैं। इनके अलावा सुइथाकला ब्लॉक के अरहनपुर, मड़ियाहूं के भदुआ शीतलगंज, केराकत के पवनी सोहनी, करंजाकला के चंद्रपुर, बक्शा के बीवीपुर, सोंधी ब्लॉक के पोरई खुर्द, डोभी ब्लॉक के सिधौना, बलुआ चंदवक और धर्मापुर ब्लॉक के गौराबादशाहपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन



सभी मुंबई और गुजरात से अलग-अलग तिथियों में आए हैं। इन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 118 लोगों की रिपोर्ट सभी निगेटिव पाए गए थे। 11 नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के कुल मामले 169 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed