फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Department cut off electricity bill defaulters connections to in purvanchal varanasi

बकाएदारों के 1566 घरों की बत्ती गुल, दीपावली पर पूर्वांचल में नहीं होगी बिजली की कटौती

Sun, 20 Oct 2019 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity Department cut off electricity bill defaulters connections to in purvanchal varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के. बालाजी ने मातहतों को निर्देश दिया। वहीं पूर्वांचल डिस्काम ने शनिवार को डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन


एमडी ने मुख्य अभियंता वितरण से कहा कि आवश्यकतानुसार सभी 33 केवी उपकेंद्रों की मरम्मत कराएं। इसके अलावा उपकेंद्रों पर स्थापित स्विच गेयर और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच करा ली जाए। वितरण ट्रांसफार्मर और एचटी लाइन की जांच कराई जाए। जिन स्थानों पर दीपावली पर मेले का आयोजन होता है, वहां विद्युत सुरक्षा से जुड़ी सभी जांच करा ली जाएं।
विज्ञापन


सुरक्षा एवं बचाव के लिए मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। धनतेरस के दिन मुख्य अभियंता वितरण अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे। इसकी सूचना निदेशक तकनीकी को भेजना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्कनेक्शन अभियान में 1566 उपभोक्ताओं के कटे बिजली कनेक्शन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल डिस्काम) की ओर से शनिवार को डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। इसमें पांच किलोवाट से ऊपर के 1566 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। इस दौरान 60 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर सप्ताह के बुधवार और शनिवार को बिजली बकाएदारों के खिलाफ डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जाएगा।

आज खुले रहेंगे बिजली विभाग के कैश काउंटर 
नगरीय विद्युत वितरण खंड षष्ठम आशापुर के अधिशासी अभियंता ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन भी कैश काउंटर खुले रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान कैश काउंटर पर कर सकते हैं। 

चेतगंज में लो वोल्टेज की समस्या 
चेतगंज इलाके में लो वोल्टेज की समस्या से लोग पानी नहीं भर पाए। इसकी शिकायत मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता विजयपाल ने मौके पर मातहतों को भेजा और वहां की व्यवस्था दुरुस्त कराई। क्षेत्र की जनता राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं होने से क्षेत्र में बिजली उपकरण ठीक ढंग से नहीं चलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed