वाराणसी: स्मार्ट मीटर से ज्यादा आ रहा बिजली बिल, सपा ने की लखनऊ के तर्ज पर जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन उप केंद्रों पर बिल पहले से अधिक आने की समस्याएं आ रही हैं। समाधान कराने के लिए चेक मीटर लगवाया जा रहा है। शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। पिछले दिनों लगे मेगा कैंप में करीब 2000 से अधिक शिकायतें आई थी, जिनका निस्तारण कराया गया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि अब तक जितनी भी शिकायतें स्मार्ट मीटर से जुड़ी आई थी। उन सबका निस्तारण करा दिया गया। कुछ मीटर में खराबी थी, जिसे बदल दिया गया है। इसके अलावा जो भी शिकायतें स्मार्ट मीटर से जुड़ी आती हैं। शिकायतकर्ता के घर पर चेक मीटर लगाकर उन्हें संतुष्ट किया जाता है।
सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने की मांग जांच की मांग :
समाजवादी पार्टी (सपा) एमएलसी शत्ररूद्र प्रकाश ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र भेजकर लखनऊ की तरह बनारस के स्मार्ट मीटरों की जांच कराने की मांग की है। सपा एमएलसी के अनुसार पीएम के संसदीय क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों की मनमाना चाल, उनकी उछल कूद (जंपिंग) की वजह से उपभोक्ताओं का बिजली बिल जरूरत से अधिक आ रहा है।
इन मीटरों में स्वीकृत लोड भी उछाल मारता है। यहां के समस्त नागरिक बहुत परेशान हैं लेकिन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम इस व्यापक समस्या का कोई भी समाधान नहीं कर पा रहा है। उनकी बेबसी और लाचारी से जन मानस में असंतोष और बढ़ता जा रहा है।
सपा एमएलसी के अनुसार मीटर की रीडिंग किसी नान स्मार्ट चेक मीटर से करावा लें। इस बाबत एक कमेटी बना दें और उसमें दो उपभोक्ताओं को भी शामिल करें। यह कमेटी पूरी जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट 15 दिनों में ऊर्जा मंत्रालय को प्रेषित कर दे। उस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
केस वन-
मार्च महीने में स्मार्ट मीटर लगाया है। पहले 600 रुपये बिल आता था। अब 1500 रुपये बिल आ रहा है, जबकि घर का लोड भी नहीं बढ़ाया गया है। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अधिक आ रहा है। मीटर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - आरएस कुशवाहा, लक्सा
केस टू-
स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए काफी हल्ला मचाया गया। जब मीटर लगवा लिया तो बिल 3 गुना आ रहा है। पहले 1200 रुपये बिल आता था। अब 3500 रुपये का बिल आ रहा है। ऑनलाइन शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। -संतोष कुमार, नरिया