{"_id":"657ab7ec456c56d62d0752a5","slug":"electrician-compensation-assured-in-case-of-death-of-worker-due-to-negligence-in-varanasi-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से श्रमिक की मौत, घरवालों ने किया हंगामा; मुआवजे के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से श्रमिक की मौत, घरवालों ने किया हंगामा; मुआवजे के आश्वासन पर माने
Thu, 14 Dec 2023 02:56 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:56 PM IST
सार
आउटसोर्सिंग कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सहयोगियों व घरवालों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने।
विज्ञापन
Varanasi News
- फोटो : संवाद
विस्तार
करंट की चपेट में आए बिजली निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रेम साहनी (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी और परिजनों ने पांडेयपुर उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा किया। करीब दो घंटे हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर देर रात लोग शांत हुए। इस दौरान उपकेंद्र से दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों के मुताबिक मृतक के परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सोमवार की देर रात पांडेयपुर स्थित बैरीबन गली में प्रेम साहनी कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। बुधवार को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी कर्मचारी और परिजनों ने पांडेयपुर उपकेंद्र के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। दो घंटे हंगामे के बाद अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लोग शांत हुए। स्थानीय लोगों ने घटना के समय प्रेम साहनी के साथ गए दो संविदा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
बिजली निगम में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जनवरी 2023 को षष्टम खंड में तैनात संविदा कर्मी प्रेम प्रकाश पाल की मौत हुई थी। 13 दिसंबर को प्रेम साहनी की जान चली गई। वहीं, तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद बिजली निगम ने खंभे पर सुरक्षा उपकरण के साथ ही चढ़ने को अनिवार्य किया था।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
अधीक्षण अभियंता द्वितीय अनिल वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। वहीं परिवार के लोगों अन्य सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया व विरेंद्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।