फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election in up collage and harishchand pg gollage

यूपी कॉलेज में 15 मार्च और हरिश्चंद्र में चार मार्च को मतदान

Sat, 20 Feb 2021 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
election in up collage and harishchand pg gollage
काशी विद्यापीठ के बाद अब यूपी कॉलेज और हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को हरी झंडी मिल गई है। हरिश्चंद्र महाविद्यालय ने तो चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिला प्रशासन ने दोनों महाविद्यालयों को सशर्त चुनाव कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज ने जिला प्रशासन से पांच मार्च को अधिसूचना और 15 मार्च को चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी। वहीं हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने 23 फरवरी को नामांकन और चार मार्च को मतदान कराने की अनुमति मांगी थी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को नामांकन, 24 को दस्तावेजों की जांच व सूची का प्रकाशन होगा। 25 फरवरी को नाम वापसी के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चार मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन

एडीएम सिटी गुलाब चंद्र की ओर से जारी आदेश में इन दोनों महाविद्यालयों को निर्धारित अवधि में चुनाव कराने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही तय नियमों का पालन हर हाल में कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज को कराना होगा इन नियमों का पालन
-निर्वाचन की समस्त गतिविधियां सिर्फ परिसर के अंदर ही संचालित करने की छूट होगी।
-चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी की ओर से छात्रसंघ निर्वाचन को लेकर कैंपस के बाहर जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन संचालन, वोट मांगने को रैली, सभा, प्रचार, बैनर लगाने आदि कार्य किए जाएंगे तो उम्मीदवार का पर्चा निरस्त किया जाएगा। कालेज प्रशासन को निर्वाचन प्रक्रिया की गाइडलाइन तथा आदर्श आचार संहिता में भी इस बात का उल्लेख करना होगा।
-प्रत्याशी के अलावा उसके पक्ष में किसी अन्य छात्र-छात्रा की ओर से परिसर के बाहर चुनावी गतिविधियों का संचालन कराने पर उक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-शांतिपूर्ण छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से नियुक्त अधिकारियों की सूची, फ ोन नंबर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफ सरों को देना अनिवार्य होगा।
-कालेज प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कितने पुलिस, मजिस्ट्रेट आदि की आवश्यकता है। इसकी जानकारी तीन दिन के अंदर उपलब्ध करानी होगी।

---
-पूर्व की घटनाओं का अवलोकन कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही कोविड को लेकर शारीरिक दूरी का अनुपालन कराने के साथ ही मास्क लगाने को भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed