फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election

अशोक अध्यक्ष निर्वाचित, कन्हैयालाल महामंत्री बने

Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
election
वाराणसी। पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अशोक उपाध्याय 1553 मत पाकर मोहन यादव को 58 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, महामंत्री पद पर एकतरफा मुकाबले में कन्हैयालाल पटेल ने 1475 मत पाकर अश्वनी राय को 575 मतों से पराजित किया। इसी के साथ दीवानी कचहरी में बीते एक माह से जारी चुनावी घमासान खत्म हुआ।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के पद पर सुजीत पांडेय व प्रेमचंद मिश्र बुच्चन और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के दो पद पर विशाल मौर्य व राजा आनंद ज्योति सिंह चुने गए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विनय कुमार सिंह पिंटू, प्रकाशन पद पर नीलेश मिश्र और पुस्तकालय पद पर शमसेन गुप्त चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद पटेल और ऑडिटर पद पर सुधीर सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। प्रबंध समिति 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर अमित सिंह, पंकज प्रकाश पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, रामजियावन सिंह यादव और सतीश चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं प्रबंध समिति 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर अवनीश सिंह, विनय सिंह, अश्वनी राय, सुरेश मौर्य, राजेश राय और आयुष चंद्र राजपूत निर्वाचित हुए। देर शाम एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बाबू दीनानाथ सिंह के द्वारा मतगणना का परिणाम घोषित किए जाते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और नारेबाजी के बीच नगाड़े की थाप पर जश्न मनाया जाने लगा। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य राधेमोहन त्रिपाठी, शंभूशरण चौरसिया व महफूज आलम और अशोक सिंह प्रिंस समेत 75 सहयोगी मतगणना के काम में लगे थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में अरुण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अनुज यादव, उमाकांत यादव, गुलाब दास, रंजन मिश्र, विनोद पांडेय भैया जी, बृजेश मिश्र, रमेश चक्रधर, विकास सिंह, मनीष राय सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------
अधिवक्ता साथियों के प्रति हृदय से आभार है। अपने साथियों के सुख-दुख में चौबीसों घंटे साथ खड़ा मिलूंगा। सभी साथ मिलकर काम करेंगे और दीवानी कचहरी की स्वच्छता व व्यवस्था से जिले में एक अच्छा संदेश जाएगा। - अशोक उपाध्याय, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अधिवक्ता साथियों ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरूंगा। अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हित की रक्षा के लिए कोई कोरकसर नहीं छोडूंगा। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - कन्हैयालाल पटेल, नवनिर्वाचित महामंत्री

-----------
वकील साथियों के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। हड़ताल विशेष परिस्थिति में ही होगी। बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाकर साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देंगे। - सुरेश चंद्र यादव, नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed