फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   elderly man died after hit by unknown vehicle while crossing road on varanasi gorakhpur highway

Varanasi : हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; शव को घंटों कुचलते रहे वाहन

Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

वाराणसी जिले में शुक्रवार की सुबह हाईवे पर सड़क पार करते समय एक वृद्ध की मौत हो गई। परिवार के लोग घंटों बाद घर पर वृद्ध को नहीं देखा तो तलाश शुरू की। जिसके बाद घर के सामने सड़क पर शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन
elderly man died after hit by unknown vehicle while crossing road on varanasi gorakhpur highway
हादसे में वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर गांव के समीप वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पार करते समय वृद्ध की शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद कई वाहन शव से गुजरते रहे। काफी देर बाद वृद्ध का पता न चलने पर परिजन ढूंढने निकले तो घर के सामने शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


यह है मामला
उगापुर गांव निवासी नंदलाल यादव (65) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में एनसीसी विभाग से क्लर्क पद से रिटायर्ड थे। पावर हाउस के पास हाईवे किनारे उनका घर है। घर के सामने सड़क पार उनका खेत और पाही है। वहीं पर रात में वे सोते थे। शुक्रवार की सुबह सड़क पार कर घर आ रहे थे। इसी दौरान सैदपुर से वाराणसी जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। काफी देर बाद घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने नंदलाल की खोजबीन शुरू की। तभी घर के सामने पड़ा शव जाकर देखने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

परिवार की महिलाएं सड़क पर ही दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगीं। जिससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक को दो लड़के नरसिंह यादव व दिनेश यादव हैं। नरसिंह आरपीएफ का जवान है। दिनेश घर पर खेती-बारी करता है। दो लड़की हैं उनकी शादी हो चुकी है। पत्नी सीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed