फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elder brick kiln owner Murdered in front of house in property dispute

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग ईंट भट्ठा संचालक की घर के सामने गोली मारकर हत्या

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elder brick kiln owner Murdered in front of house in property dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिंडरा। रमईपुर में बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे ईंट भट्ठा मालिक रामलाल पटेल उर्फ लाले साव (74 वर्ष) की उनके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस से लोगों की जमकर नोकझोंक हुई और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के समझाने के साथ ही प्रयागराज से पोता आया तो तकरीबन सवा चार घंटे बाद 11 बजे रामलाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की वजह रामलाल की संपत्ति और जमीन बिक्री से मिले रुपये से जुड़े विवाद को मान कर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

 

वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पिंडरा सब्जी मंडी के समीप रमईपुर में सड़क किनारे रामलाल का मकान है। रोजाना की भांति सुबह पौने छह बजे के लगभग रामलाल घर से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और फायरिंग की। एक गोली रामलाल के सिर पर और दूसरी सीने में लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेजी से बाबतपुर की ओर निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पाकर इंस्पेक्टर फूलपुर, सीओ पिंडरा और एसपी ग्र्रामीण के साथ मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी पहुंचे। प्रकरण को लेकर रामलाल के बेटे इनरमन पटेल की तहरीर के आधार पर फूलपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश में यही समझ में आया है कि बुजुर्ग की संपत्ति और जमीन की बिक्री से मिले रुपयों को लेकर उनके परिजनों में विवाद है। संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वारदात की साजिश रचने में शामिल लोगों के साथ ही शूटर भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Elder brick kiln owner Murdered in front of house in property dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रोफेशनल शूटर ने वारदात को अंजाम दिया

रामलाल की हत्या प्रोफेशनल शूटर ने की। फूलपुर पुलिस के अनुसार, बाइक से आए बदमाशों का एकमात्र उद्देश्य था बुजुर्ग की जान लेना। इसीलिए उन्होंने बुजुर्ग के सिर और सीने पर गोली मारी। ऐसा प्रोफेशनल शूटर ही करते हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया है। पुलिस घटनास्थल के समीप स्थित एक वाहन शोरूम के बाहर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है।

रहते थे बड़े बेटे के साथ, बेची थी लाखों की जमीन

ईंट भट्ठा संचालक रामलाल अपने बड़े बेटे इनरमन पटेल के साथ रहते थे। रामलाल की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनका छोटा बेटा लालबहादुर लगभग पांच-छह वर्ष से बनारस में रह रहा है। इनरमन के अनुसार पुवारी कला (प्रेमनगर) स्थित उसके पिता का ईंट भट्ठा का कामकाज साल भर से वह देख रहा है। उसके पहले ईंट भट्ठे का काम लालबहादुर देख रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग ने बीते जनवरी महीने में लगभग 31 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। वह रुपये कहां है, इसे लेकर राज बरकरार है।

आठ माह में चौथी वारदात, खुलासा एक का भी नहीं

फूलपुर थाना क्षेत्र में बीते आठ माह में हत्या की चौथी घटना हुई, लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। बीते साल जून महीने में सहमलपुर निवासी शुभम यादव की हत्या कर शव खालिसपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इसके बाद नवंबर महीने में मुर्दी निवासी सत्यदेव यादव की नृशंस तरीके से हत्या कर शव भानपुर गांव में फेंका गया था।

इस साल बीती जनवरी महीने में घोघरी निवासी सुनील गिरि उर्फ डब्लू का शव पड़ोसी की चहारदीवारी के भीतर पड़ा मिला था। इन तीनों वारदात के खुलासे के लिए पुलिस हाथ पांव मार ही रही थी कि तब तक बुजुर्ग रामलाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed