फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid-e-Milad un Nabi Police alert in Varanasi regarding Baravafat and Anant Chaturdashi route diversion impleme

ईद ए मिलाद उन नबी: बारावफात और अनंत चतुर्दशी को लेकर वाराणसी में पुलिस अलर्ट, रूट डायवर्जन लागू

Thu, 28 Sep 2023 02:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 02:10 AM IST
सार

'ईद ए मिलाद उन नबी यानी बारावफात और अनंत चतुर्दशी आज है। इसे लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

विज्ञापन
Eid-e-Milad un Nabi Police alert in Varanasi regarding Baravafat and Anant Chaturdashi route diversion impleme
बारावफात को लेकर दालमंडी इलाके में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'ईद ए मिलाद उन नबी यानी बारावफात और अनंत चतुर्दशी आज है। इसे लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चनप्पा ने फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने बताया कि शांति समितियों की बैठकों में पहले ही सभी से अपील की जा चुकी है कि कोई नहीं परंपरा नहीं शुरू करने दी जाएगी।

विज्ञापन


जिले के लोगों से अपील है कि वह आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। शांति और कानून व्यवस्था में बाधक बनने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस बेहद सख्ती से पेश आएगी। 

विज्ञापन

सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्त होने तक रूट डायवर्जन

बारावफात पर नगर क्षेत्र में जुलूस निकालने के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जुलूसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेवड़ी तालाब, रामापुरा, बेनिया, लहुराबीर, जैतपुरा, दालमंडी, दशाश्वमेध और मैदागिन सहित अन्य चिह्नित इलाकों में जुलूस के आवागमन के समय आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। रूट डायवर्जन प्लान जुलूस समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

  • - जुलूस के आवागमन के दौरान गुरुबाग तिराहे से किसी भी वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • - भेलूपुर चौराहा से किसी भी वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • - लहुराबीर चौराहा से किसी भी वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • - सोनारपुरा तिराहे से किसी भी वाहन को गौदोलिया, रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • - गोलगड्डा तिराहे से किसी भी वाहन को विशेश्वरगंज, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • - भदऊं चुंगी तिराहे से किसी भी वाहन को विशेश्वरगंज, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट डायवर्जन

  • कंपनीबाग पोखरा के लिए डायवर्जन-गोलगड्डा तिराहे और भदऊं चुंगी तिराहे से किसी भी वाहन को विशेश्वरगंज, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • शंकुलधारा पोखरा के लिए डायवर्जन-कमच्छा तिराहे और चेतमणी चौराहा से किसी भी वाहन को खोजवा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed