फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effect of fog: 10 pairs of trains passing through Varanasi will be canceled till February 28

कोहरे का असर: 28 फरवरी तक रद्द होंगी वाराणसी से गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें, टिकट बुक कराने से पहले पढ़ें खबर

Tue, 22 Nov 2022 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 22 Nov 2022 03:14 PM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, बनारस देहरादून एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
Effect of fog: 10 pairs of trains passing through Varanasi will be canceled till February 28
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने कोहरे के धुंध को देखते हुए लखनऊ मंडल से गुजरने वाली 21 जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर माह से रद्द कर दिया है। इनमें वाराणसी से गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, बनारस देहरादून एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा कुंभ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस दो फरवरी से एक मार्च रद्द रहेगी। हरिहर एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। अकालतख्त एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 26 फरवरी तक नहीं चलेगी। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस के फेरे कम कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

Effect of fog: 10 pairs of trains passing through Varanasi will be canceled till February 28
ट्रेन - फोटो : ghazipur
बनारस दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगेंगे अत्याधुनिक कोच
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में अब अत्याधुनिक कोच की सुविधा होगी। इस ट्रेन में शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच की तरह सुविधा होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनल बनारस दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी 25 दिसंबर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और 27 दिसंबर से बनारस से एलएचबी रैक से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed