फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durgakund pond became a victim of mismanagement, fishes died

Varanasi: अव्यवस्था की भेंट चढ़ा दुर्गाकुंड का तालाब, गंदगी से मछलियों की मौत, उठने लगे सवाल

Thu, 19 Sep 2024 08:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

वाराणसी दुर्गाकुंड का प्राचीन तालाब अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है जिसकी सुधि प्रशासनिक अमले में कोई नहीं ले रहा। आलम ये है कि इस कुंड में गंदगी का अंबार है और मछलियां मृत अवस्था में किनारे पर आ गयी हैं। स्थानीय नागरिक प्रशासनिक अमले को कोसते नजर आ रहे हैं।इस प्राचीन कुंड के पास माता दुर्गा का मंदिर है जहां प्रतिदिन सैकडों की संख्या में धार्मिक पर्यटक आते हैं । तालाब की गंदगी और बदबू धार्मिक यात्रा पर आने वाले लोगों को भी परेशान कर रही है

विज्ञापन
Durgakund pond became a victim of mismanagement, fishes died
दुर्गाकुंड तालाब में मरी मछलियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गाकुंड स्थित प्राचीन कुंड की सफाई नहीं होने से कुंड में गंदगी कूड़ा से भर गया है। कुंड का पानी निकालने के लिए नगर निगम की तरफ से लगाया गया मोटर पंप पिछले दिनों से बंद पड़ा है। जिससे कुंड का पानी सड़ने से मछलियां मरने लगी हैं। कुंड के भीतर गंदगी और मछलियों के मरने से निकलते बदबू परेशानी का कारण बन गया है।

विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों की माने तो नगर निगम के जोनल कार्यालय भेलूपुर में शिकायत करने के बाद भी कुंड की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। जबकि बड़ी संख्या में दर्शन आरती दुर्गा मंदिर दुर्ग विनायक गणेश महामाया शीतला मंदिर सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। साथ इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन भी होता है।
विज्ञापन


दर्शनार्थियों से लेकर के मंदिर के पुजारी और दुकान लगाने वाले भी कुंड से निकलते बदबू से परेशान हो गए हैं कुंड में मछलियां मरकर उपर आ गई हैं।सवाल ये है कि आखिर तमाम दावों के बावजूद ऐसी अव्यवस्था क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed