फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dumper driver died in a horrific road accident on Mirzapur-Rewa highway

यूपी में जिंदा जला ड्राइवर: ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, रॉन्ग साइड बनी हादसे की वजह

Thu, 10 Apr 2025 08:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 08:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर चालक जिंदा जल गया। दोनों वाहन जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Dumper driver died in a horrific road accident on Mirzapur-Rewa highway
मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident: मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बुधवार की रात धसड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। गेहूं से लदे ट्रक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। लपटें दूर से देखी जा रही थीं, लेकिन कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

विज्ञापन




थाना विंध्याचल के गैपुरा निवासी बब्बन बिंद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह डंपर में फंसे रह गए और जिंदा जल गए। चालक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन से निकलने की कोशिश की। आग भीषणता के चलते कोई कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन


सूचना पर लहंगपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने डंपर के चेंबर से शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेहूं लदा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। जिससे यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dumper driver died in a horrific road accident on Mirzapur-Rewa highway
ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की। आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास की जमीन तक कांप उठी। डंपर देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। ट्रक चालक का पता नहीं चला। आशंका है कि वह कूदकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed