{"_id":"666ebdc30b28064eaa02accb","slug":"dumper-crushed-the-bike-on-road-young-man-died-and-another-critical-in-varanasi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डंपर ने बाइक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डंपर ने बाइक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 16 Jun 2024 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:56 PM IST
सार
Varanasi News: मृतक माला-फूल सजावट का काम करता था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। पुलिस से सूचना मिलने पर छोटू के घर वाले वाराणसी के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के क्षेत्र उगापुर गांव के समीप रविवार की सुबह वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ़्तार एक डंपर ने दूसरे डंपर से पास लेते समय एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
धक्का मारने वाले डंपर को चालक साहित ढकवा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक आशीष ऊर्फ छोटू पुत्र राम कुमार (23) गांव डेढ़गांव रेवतीपुर (गाजीपुर) का रहने वाला था। वह अपने एक संबंधी बजरंगी मौर्या पुत्र अशोक के साथ वाराणसी देर शाम माला-फूल लेने आया था। रविवार सुबह अपने बाईक बजाज सीटी 100 से घर गाजीपुर जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों बाईक सवार उगापुर हाईवे के पास पहुंचे थे, इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बजरंगी गंभीर रूप से घायल हो गया।