फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to Corona, sports colleges will not have admission for players for the second year   

कोरोना की मार : स्पोर्ट्स कॉलेजों में दूसरे साल भी नहीं होगा खिलाड़ियों का प्रवेश 

Mon, 26 Apr 2021 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Due to Corona, sports colleges will not have admission for players for the second year   
Demo Pic

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष भी प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कालेजों में खिलाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम की ओर से इस वर्ष प्रवेश फार्म की बिक्री भी नहीं हुई। जबकि पिछले साल 200 फार्म बिके थे लेकिन लाकडाउन के कारण केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कोई प्रवेश नहीं हुआ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी वहीं स्थिति बनी है। इस वजह से सिगरा स्टेडियम से इस वर्ष प्रवेश फर्मो की बिक्री नहीं हुई। 

विज्ञापन


खेल निदेशालय की ओर से प्रति वर्ष फरवरी से मार्च तक प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कालेज गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ , वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, इटावा में 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों की प्रवेश प्रक्रिया चलती है। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल कर 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के चयन किया जाता है। जिन्हें 16 खेलों में उक्त तीन कालेजों में उपलब्धता के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। कोरोना संक्रमण की वजह से दूसरे साल भी उक्त कालेजों में प्रवेश बंद है। पिछले साल 16 मंडलों में से वाराणसी मंडल के 100 खिलाड़ियों का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण शिविर को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद किसी भी कालेज में कोई प्रवेश नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
निदेशालय की ओर से प्रवेश को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है। प्रवेश कब होंगे, फार्म कब वितरित होंगे, खिलाड़ियों का ट्रायल कब होगा? जिस तरह से कोरोना संक्रमण की स्थिति प्रदेश में है, इस सत्र प्रवेश संभव नहीं। -आरपी सिंह, प्रधानाचार्य, गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed