फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk young men beat up an LIU head constable in varanasi

Varanasi Crime: शराब के नशे में धुत युवकों ने एलआईयू के हेड कांस्टेबल को पीटा, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Thu, 01 Jan 2026 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 Jan 2026 06:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। यही वजह है कि बुधवार की रात शराब के नशे में धुत युवकों ने एलआईयू के हेड कांस्टेबल को पीट दिया। 

विज्ञापन
Drunk young men beat up an LIU head constable in varanasi
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के शिवराज नगर कॉलोनी मोड़ पर बुधवार देर रात शराब के नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को टोकना एलआईयू के हेड कांस्टेबल को भारी पड़ा। एक दर्जन की संख्या में उपद्रवियों ने रणधीर गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल को अस्पताल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


रणधीर गुप्ता एलआईयू में तैनात हैं और लंका क्षेत्र देखते हैं। बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण के बाद वह अपने कमरे की ओर शिवराज नगर जा रहे थे। रास्ते में 10 से 12 की संख्या में युवक डीजे बजाकर हुड़दंग मचा रहे थे। उन्होंने टोका तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed