फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk knockout brother killed

शराब के नशे में भाई को पीटकर मार डाला

Sat, 26 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 26 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drunk knockout brother killed
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
फूलपुर थाना क्षेत्र के थरी गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे में दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। छोटे ने अपने बड़े भाई महेश राजभर (30) को लाठी से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई में ट्रक चलाने वाले महेश की एक साल पहले कठिरांव में शादी हुई थी। अभी गौना बाकी था। घटना से परिवार में होली का त्योहार मातम में बदल गया है।
विज्ञापन



थरी गांव निवासी पन्नालाल के चारों बेटे मुंबई में रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनके दो बेटे महेश और संतोष गांव लौटे थे। गुरुवार की रात दोनों भाई शराब पीकर घर पहुंचे थे। महेश ने अपनी भाभी से खाना मांगा। खाना देने में देरी होने पर वह नाराज होने लगा। छोटे भाई संतोष ने विरोध किया तो वह उससे विवाद करने लगा। इसी पर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। संतोष ने महेश के सिर पर लाठी से वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। विकलांग पिता पन्नालाल ने पड़ोसी को सूचना दी।
विज्ञापन



क्षेत्रीय लोगों की मदद से महेश को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। सबसे बड़े भाई गणेश की पत्नी सरिता की तहरीर पर पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ फूलपुर राजीव सिंह का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से महेश की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed