फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM arrived to take stock of the yard remodeling works, said - trains will run from Cantt station from this da

उत्तर रेलवे के डीआरएम का निरीक्षण: बताया कब से चलेंगी कैंट स्टेशन से ट्रेनें, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Wed, 11 Oct 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 11 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

मंगलवार को यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम ने कहा कि आने वाले समय में फेस्टिवल स्पेशल सहित नई ट्रेनें भी कैंट से चलेंगी।

विज्ञापन
DRM arrived to take stock of the yard remodeling works, said - trains will run from Cantt station from this da
कैंट स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग का निरीक्षण करते डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल ने कहा कि कैंट स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग का काम 15 अक्तूबर को खत्म हो जाएगा। 16 अक्तूबर से सभी ट्रेनें कैंट स्टेशन से संचालित होने लगेंगी। बनारस, लोहता और शिवपुर की ट्रेनें कैंट पर लौट आएंगी। यही नहीं, कैंट स्टेशन नए कलेवर में दिखेगा।

विज्ञापन

मंगलवार को यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम ने कहा कि आने वाले समय में फेस्टिवल स्पेशल सहित नई ट्रेनें भी कैंट से चलेंगी। कैंट स्टेशन निदेशक कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद आउटर पर ट्रेनों को खड़ा करने से निजात मिलेगी। निरीक्षण के दौरान वाराणसी के एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

ये मिलेंगी सुविधाएं 

प्रतिदिन औसतन 21 गाड़ियां वाराणसी कैंट स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म की कमी और अन्य परिचालन कारणों से आउटर पर या आसपास के स्टेशनों पर रुकती हैं। यार्ड रिमॉडलिंग के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग गुड्स बाईपास लाइन के बनने से शिवपुर-काशी रूट पर मालगाड़ियों के लिए अलग लाइन शुरू हो जाएगी, जिस पर परिचालन बिना गाड़ियों को प्रभावित किए हुए चलता रहेगा।

 

DRM arrived to take stock of the yard remodeling works, said - trains will run from Cantt station from this da
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़/फाफामऊ दिशा से आने वाली गाड़ियां अब प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन पर भी आ सकेंगी। यार्ड में क्रॉस मूवमेंट को कम करने के लिए लोहता, शिवपुर एवं बनारस दिशा के परिचालन का स्ट्रीम अलग किया जा रहा है। कैंट से वाराणसी सिटी के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा और इस दिशा की ट्रेनें प्लेटफाॅर्म एक से लेकर नौ तक आ सकेंगी। इससे इस दिशा की ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा।

प्लेटफॉर्म 2 और 3 की चौड़ाई बढ़ जाएगी। इससे इस पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का कार्य पूर्ण हो सकेगा। इसी के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ जाएंगे। मालगाड़ियों के परिचालन के लिए बिना प्लेटफाॅर्म की तीन लाइनें उपलब्ध होंगी, जिससे इनका परिचालन और सुगम होगा।

टूटी मिली कैंट स्टेशन के शौचालय की टोंटी

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्यों ने कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में लापरवाही देख नाराजगी जताई। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सदस्यों को द्वितीय यात्री हाॅल के शौचालय की टोंटी टूटी हुई मिली। सदस्यों ने मौके पर मौजूद वाणिज्य निरीक्षक को दिखाया। इसके बाद प्लेटफाॅर्म नंबर एक के खानपान स्टाॅलों की जानकारी ली। काउंटर पर लगे रेट लिस्ट को देखा और खाने की गुणवत्ता परखी। साथ ही प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उपयोगकर्ता परामर्शदात्री काउंसिल के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम, अरविंद त्रिपाठी, जुबेदुर्रहमान, गुफरान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed