फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drizzle from local heating and moisture, relieving heat

लोकल हीटिंग और नमी से बूंदाबांदी, गर्मी से राहत

Sat, 10 Apr 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drizzle from local heating and moisture, relieving heat
वाराणसी। लोकल हीटिंग और नमी ने बादलों को सक्रिय कर दिया है। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही और तेज हवा के कारण बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई। तेज हवा ने आंधी का अहसास भी कराया। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव तात्कालिक है। आने वाले समय में मौसम का रुख और तल्ख हो सकता है। नमी का स्तर अधिक नहीं होने से तेज बरसात की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 56 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की सक्रियता पूरे पूर्वांचल में बनी हुई है। लोकल हीटिंग का असर रहा तो आने वाले 24 घंटे तक बादलों की सक्रियता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed