{"_id":"6617c879d34445c4e50452d0","slug":"driver-sleeping-in-ambulance-dies-of-suffocation-in-varanasi-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: एंबुलेंस में सो रहे चालक की दम घुटने से मौत, बंद था शीशा, घर लौटने की बात रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: एंबुलेंस में सो रहे चालक की दम घुटने से मौत, बंद था शीशा, घर लौटने की बात रह गई अधूरी
Thu, 11 Apr 2024 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:56 PM IST
सार
Varanasi News: एंबुलेंस में चालक की मौत की खबर सुनकर पंजाब में परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने बताया कि चालक ने एंबुलेंस के शीशे को भी बंद कर रखा था।
विज्ञापन
शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित सीएनजी पंप के पास एंबुलेंस में चालक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि चालक जुमरेल सिंह (22) की मौत दम घुटने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
पंजाब के फतेहगंज निवासी जुमरेल सिंह पंजाब से बलिया के एक मरीज को लेकर दो दिन पूर्व चला था। बीएचयू अस्पताल में मरीज को पहुंचाकर वह पंजाब जा रहा था। करखियांव स्थित सीएनजी पंप के पास नींद आने पर वह एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ी कर सो गया। पुलिस ने बताया कि चालक ने एंबुलेंस के शीशे को भी बंद कर रखा था।
सुबह 6 बजे घर पर बात कर वाराणसी से वापस लौटने की बात कही थी। सुबह से शाम तक सड़क के किनारे एंबुलेंस खड़ी होने पर अनहोनी की आशंका में लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को गेट को खोलकर युवक को बाहर निकालने के बाद चिकित्सक से उसकी जांच कराई। पुलिस ने घर वालों को भी सूचना दे दी है।