BHU News: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत, विद्यार्थियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई है। योजना में चयनित विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे। इसमें जहां प्रोफेशनल कार्य का अनुभव प्राप्त करने के लिए एक साल तक इंटर्नशिप का मौका मिलेगा वहीं कार्यस्थल के लिए सभी विद्यार्थी आवश्यक कौशल भी विकसित कर सकेंगे।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और करियर के प्रति जागरुक करने के लिए बीएचयू की ओर से इसकी शुरुआत की गई है। कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन ने कहा, योजना को शुरू करने के पीछे विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि इसका लाभ लेकर विद्यार्थी अपने क्षेत्र से संबंधित रोजगार पाने के लिए कौशल विकास करें।
अभी इन विषयों में मिलेगी इंटर्नशिप
विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल योजना में 100 इंटर्नशिप को प्रस्तावित किया गया है। जिसमें पुस्तकालय विज्ञान, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, दृश्य कला और मंचकला को शामिल किया गया है आने वाले दिनों में इसे और विषयों को जोड़ा जा सकता है।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन का काशी और बीएचयू से पुराना नाता
बता दें कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का काशी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पुराना नाता रहा है। बीएचयू में कुलपति के पद पर रह कर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नौ साल तक सेवाएं दी थी। उन्होंने 1939 से लेकर 1948 तक बीएचयू के कुलपति का कार्यभार संभाला। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएचयू के पहले ऐसे कुलपति रहे जिन्होंने नौ वर्षों तक वेतन नहीं लिया।