फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank's book released

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक का विमोचन

Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank's book released
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केंद्र में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस और नीदरलैंड के महर्षि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त विश्व शांति के लिए वेद विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रचित पुस्तक वैल्यू बेस्ड एजूकेशन ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव फार वर्ल्ड पीस का विमोचन एक्सीलेंस के संस्थापक मधुसूदन साई ने किया। डॉ. रमेश ने कहा कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, धार्मिक संघर्ष, कोरोना, साइबर युद्ध, परमाणु हथियार, राजनीतिक और धार्मिक तनाव जैसे खतरों का सामना कर रहे हैं। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए ज्ञान की आवश्यकता है और ज्ञान सिर्फ वेदों से प्राप्त हो सकता है। वेबिनार में वैदिक विज्ञान केंद्र के प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, नीदरलैंड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. टोनी नाडर, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एमपी पुनिया, अरविंदो पांडिचेरी के निदेशक डॉ. संभ्रांत शर्मा, नेहरू सेंटर लंदन के निदेशक अमीश त्रिपाठी, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, महर्षि विश्वविद्यालय होलैंड के डॉ. राजा लुइस ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed