{"_id":"68b555c9b4b41ccbb20130b9","slug":"dpr-of-sewer-of-18-wards-of-the-city-will-be-sent-this-month-in-varanasi-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इसी महीने भेजी जाएगी शहर के 18 वार्डों के सीवर की डीपीआर, मेयर ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इसी महीने भेजी जाएगी शहर के 18 वार्डों के सीवर की डीपीआर, मेयर ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
Mon, 01 Sep 2025 01:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:44 PM IST
सार
18 वार्डों के सीवर की डीपीआर सितंबर में शासन को भेजी जाएगी। यहां नई पाइप लाइन पड़ने से सीवर और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर के 18 जर्जर वार्डों में सीवर और पेयजल से जुड़ी समस्या का समाधान जल्द होगा। दूषित जलापूर्ति और सीवर ओवरफ्लो की समस्या इन जर्जर वार्डों में है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए शासन को सितंबर में डीपीआर भेजी जाएगी। इसके लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने जल निगम के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
इस आधार पर जल निगम ने डीपीआर तैयार करने का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। जल निगम के अनुसार राजघाट में 11 किमी, हनुमान फाटक में 15 किमी, घसियारी टोला में 8 किमी, ओंकारेश्वर में 15 किमी, बलुआ वीर में सात किमी, कमलगड़हा में 2 किमी, अन्य 12 वार्डों में भी 5 से 6 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, लेखपाल और अधिवक्ता के बीच मारपीट का है मामला
विज्ञापन
जल निगम के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सितंबर में डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। यहां नई पाइप लाइन पड़ने से सीवर और पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।