फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DPR of four crores ready in Ramnagar

रामनगर में चार करोड़ का की डीपीआर तैयार

Tue, 28 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
DPR of four crores ready in Ramnagar
क्षेत्र में लंबे अरसे से ठप पड़े विकास के पहिये को गति देने की कवायद के क्रम में चार करोड़ रुपये की डीपीआर पर सोमवार को पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद योजना को बस शासन की हरी झंडी का इंतजार है। इसके मिलते ही नगर में इंटरलॉकिंग सड़कों, सीवर लाइन और एक सामुदायिक हाल के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल नगर आदर्श पंचायत योजना के तहत पिछले साल गंगापुर नगर पंचायत का चयन हुआ था। वाराणसी जिले की एकमात्र नगरपालिका होने के चलते इस योजना के तहत इस बार रामनगर पालिका का चयन किया गया है। इस योजना के तहत विकास कार्यों हेतु पालिका को दो-दो करोड़ की दो किस्तें निर्माण कार्य हेतु जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

तैयार की गई डीपीआर में सीवर लाइन के पांच कार्य थे। पिछले दिनों जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए थे कि रामनगर में जब भी सीवर के कार्य की योजना बने तो उसकी टेक्निकल एवं फिजिबिलिटी रिपोर्ट जल निगम से प्राप्त किया जाए। इस आधार पर स्थलों का निरीक्षण कर संशोधित डीपीआर तैयार किया गया। जिलाधिकारी द्वारा चयनित आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किये गए डीपीआर पर जलनिगम के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष ने हस्ताक्षर करके जिलाधिकारी के जरिये शासन को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजे जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed