फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dozen trains including Vande Bharat arrived late due to fog heavy damage to these crops due to rain by Effect of changing weather

बदलते मौसम का असर: वंदे भारत सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची, बारिश से इन फसलों को हुआ भारी नुकसान

Sun, 23 Jan 2022 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jan 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
dozen trains including Vande Bharat arrived late due to fog heavy damage to these crops due to rain by Effect of changing weather
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

उत्तर भारत में पड़ रही ठंड और कोहरे से ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही है। शनिवार को भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भी एक घंटा 16 मिनट देरी से कैंट स्टेशन पहुंची और 45 मिनट देरी से गंतव्य की ओर रवाना हुई।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट तीन घंटा 51 मिनट, ट्रेन संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटा 24 मिनट, ट्रेन संख्या 18610 रांची एक्सप्रेस 11 घंटा 42 मिनट, ट्रेन संख्या 13238 कोटा पटना चार घंटा 20 मिनट, ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस दो घंटा 28 मिनट, ट्रेन संख्या 14204 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी 37 मिनट, ट्रेन संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस तीन घंटा, शिवगंगा एक घंटा, महामना डेढ़ घंटा विलंबित रही।
विज्ञापन


मटर, टमाटर, गोभी सहित दलहन तिलहन फसल को नुकसान
बारिश, बदली और गलन से मटर, टमाटर, गोभी सहित दलहन और तिलहन में पाला और माहों कीट की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव के बाद से शनिवार को सुबह हल्की धूप के बाद बुंदाबादी, बदली से गलन बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है बेमौसम बारिश और कोहरा पड़ने से आलू, मटर, गोभी सहित दलहन और तिलहन की फसलों पर इसका काफी असर पडे़गा जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है ऐसे मौसम में सब्जी और दलहन और तिलहनी फसलों में झुलसा रोग और सिंचाई वाले फसलों में पीलापन का खतरा बढ़ जाता है।

अचानक से मौसम में बदलाव से गोभी की फसल में माहों कीट लगने, फूल के छोटा की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे इसका मंडी सही दाम नहीं मिलपाता। - रामखेलावन पटेल, करधना, सेवापुरी

मटर मांग बाजार में इन दिनों खूब है। फसल तैयार है अधिक ठंड और बारिश से फलों को नुकसान पहुंचने से उत्पादन कम होगा। ऐसे में लागत भी निकाल पाना मुश्किल होगा। - गुलाब पटेल, भटपुरवा, सेवापुरी

जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मौसम के बदलाव से सब्जियों की फसल में कीट और रोग संभावना को देखते हुए किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए कुछ कीटनाशक रसायन और फफूंद नाशक के छिड़काव की सलाह किसानों दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed