फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not misbehave with tourists, do not take any laxity in security

पर्यटकों संग न हो दुर्व्यवहार, सुरक्षा में न बरतें कोई ढिलाई

Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do not misbehave with tourists, do not take any laxity in security
देव दीपावली में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने मुकम्मल तैयारियां कर ली हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मातहतों संग राजघाट, भदऊ चुंगी, डोमरी सहित अन्य स्थानों पर बने हेलीपैड आदि स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और चौराहों पर ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित सभागार में ब्रीफ किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि घाटों पर आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं व पर्यटकों संग दुर्व्यवहार न हो। गंगा में यह भी सुनिश्चित हो कि क्षमता से अधिक यात्री नाव पर सवार न हों। जल पुलिस और एनडीआरएफ अपराह्न से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक गंगा में चक्रमण करते रहेंगे, रिवर रेस्क्यू आपरेशन के लिए गठित क्यूआरटी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीसीपी काशी और वरुणा जोन के पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाले रहेंगे। जाम से किसी को असुविधा न हो, इसका खास ध्यान रखा जाए और हर हाल में डायवर्जन का पालन हो। वाहन खड़ा करने को लेकर किसी से विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों से पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गंगा घाटों की ओर पैदल ही जाएं। वाहन को गंगा घाटों से दूर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। नाव की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए नाविक पर दबाव न बनाएं। रात में गंगा में गहरे पानी में नाव न लेकर जाएं। किसी की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो या कहीं कोई लावारिस सामग्री दिखे तो तत्काल पुलिस या 112 नंबर पर सूचना दें।

आज दोपहर दो बजे के बाद बंद रहेगा आटो का संचालन
देव दीपावली पर भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद आटो संचालन पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को शहर के आटो व ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक करते हुए यह निर्देश दिया। वहीं, आटो यूनियन पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आटो का संचालन बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed