{"_id":"6a230bf4ae7cbade950ed790","slug":"dm-takes-strict-action-against-negligence-in-census-work-withholds-salary-of-three-officers-varanasi-news-c-20-1-vns1088-1419400-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर डीएम की सख्ती, तीन अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर डीएम की सख्ती, तीन अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा में तहसील दुद्धी में केवल 7.50 प्रतिशत और ओबरा में 17.68 प्रतिशत कार्य पूरा पाया गया। कार्य में शिथिलता और निगरानी की कमी को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार दुद्धी, तहसीलदार ओबरा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने चेतावनी दी कि अगले दो दिनों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।