फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM provided cylinder for daughter's wedding

Varanasi News: डीएम ने बेटी की शादी में उपलब्ध कराया सिलेंडर

Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
DM provided cylinder for daughter's wedding
शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान हैं। इसका असर अब वैवाहिक समारोहों तक भी पहुंच गया है। कई जगहों पर गैस उपलब्ध न होने के कारण लोगों को भट्ठी और लकड़ी के सहारे भोजन बनवाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसी बीच गैस सिलेंडर के अभाव में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में भोजन बनना मुश्किल हो गया। न तो गैस सिलेंडर उपलब्ध था और न ही पर्याप्त लकड़ी। सपा नेता विष्णु शर्मा ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को पूरी स्थिति बताई। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना देर किए विवाह स्थल पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम यह हुआ कि महज आधे घंटे के भीतर विवाह स्थल पर गैस सिलेंडर पहुंच गया। इससे शादी की तैयारियों में आई बड़ी बाधा दूर हो गई। परिजनों ने डीएम की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed