फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM directive: FIR will be registered in Varanasi for not providing data regarding corona vaccine

DM का निर्देश: वाराणसी में कोरोना वैक्सीन को लेकर डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर दर्ज होगी FIR

Tue, 05 Jan 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
DM directive: FIR will be registered in Varanasi for not providing data regarding corona vaccine
डीएम ने वैक्सीनेशन के लिए समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में छह अस्पतालों में आज कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। इन अस्पतालों में 25-25 लोगों पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। सुबह 10 बजे कोरोना टीका लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन

डाटा उपलब्ध न कराने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
कैंप कार्यालय में बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जिन विभागों ने अभी तक कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, वह हर हाल में उपलब्ध करा दें। अगर किसी कर्मचारी का डाटा छूटता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी। अब तक पुलिस विभाग ने 6929 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। निजी अस्पतालों से हर हाल में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। समय से डाटा उपलब्ध न करवाने वाले निजी अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


एक साथ छह जगहों पर 25-25 लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कोल्ड चेन सेंटर से पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों तक टीके भेजे गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के ट्रायल में 150 लोगों को शामिल किया गया है, हालांकि इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा लेकिन इससे जुड़े रिहर्सल कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पताल में हो रहा ट्रायल
शहरी इलाके में हेरिटेज अस्पताल लंका, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी और पीएचसी पिंडरा में ट्रायल किया जा रहा है।

दीनदयाल अस्पताल में बनेगा रीजनल वैक्सीन स्टोरेज 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को  कैंप कार्यालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक में कोल्ड चेन सेंटर से टीकाकरण केंद्र तक वैक्सीन लगाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेपुर में एक रीजनल वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है, जहां वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और यहां से सेंटर तक वैक्सीन कोल्ड चैन के साथ भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed