फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW workers protest Incorporation in varanasi police stop

डीरेका के निगमीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे कर्मचारी, पुलिस ने कर्मियों को किया वापस

Sat, 29 Jun 2019 03:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 29 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
DLW workers protest Incorporation in varanasi police stop
विरोध करते डीरेका कर्मी - फोटो : अमर उजाला

डीरेका के निगमीकरण का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जहां डीरेका परिसर में कर्मियों ने एक किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकली, वहीं शनिवार दोपहर में डीरेका के पूर्वी गेट से लंका होते हुए रविंद्रपुरी प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर जाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


डीजल रेल कारखाने के पूर्वी द्वार से निकली बाइक रैली में हजारों डीरेका कर्मी काला झंडा लिए व बांह पर काली पट्टी बांधकर चल रहे थे। रैली कारखाने के पूर्वी द्वार से शुरू होकर प्रशासन भवन पहुंची, जहां प्रशासन भवन में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके बाद रैली सिनेमा हॉल, ईस्ट कॉलोनी, प्रशासन भवन चौराहे से होते हुए भुल्लनपुर के रास्ते पश्चिमी उपनगर जलालीपट्टी का भ्रमण करने के बाद कर्मचारी क्लब पर समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DLW workers protest Incorporation in varanasi police stop
डीरेका कर्मियों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे में डीरेका के पूर्वी गेट से लंका होते हुए रविंद्रपुरी प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर जा रहे थे। इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने डीरेका कर्मियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

डीरेका कर्मियों ने हाथ मे तिरंगा, काला झंडा और 'निगमीकरण वापस लो' लिखी तख्तियां लेकर डीरेका कर्मी गेट पर ही प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही मंत्री या जिलाधिकारी को पत्रक देने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही डीरेका कर्मियों ने निगमीकरण वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा और वापस चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed